*हड़ताल की सफलता को लेकर डकरा में संयुत मोर्चा का कन्वेंशन
*केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों पर गरजे यूनियन नेता
*सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ना एकमात्र रास्ता – रमेंद्र कुमार
*अपने अधिकार को बचाने के लिए है हड़ताल- कमलेश सिंह अ
रांची :- सीसीएल में 9 जुलाई को आहत देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सीसीएल के डकरा क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान आज कन्वेंशन का आयोजन संपन्न हुआ । कन्वेंशन को संबोधित करते हुए एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों के खिलाफ़ लड़ना ही श्रमिकों और यूनियन के समक्ष एक मात्र रास्ता बच्चा है, आनेवाले वक्त में कोयला मजदूरों का वेज बोर्ड बारह होगा या नहीं इस पर संशय है । तात्कालिक तौर पर हड़ताल की सफलता तय करेगा की बोनस कैसा मिलेगा। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए एचएमएस नेता कमलेश सिंह ने कहा हमारे यूनियन के महान नेताओं ने जो संघर्ष कर कोयला कामगारों को हक और अधिकार दिलाया है उनकी रक्षा करना आज के नई युवा पीढ़ी के नेताओं का परम कर्तव्य बनता है की उसे बचाएं। आज के कन्वेंशन में एनके क्षेत्र. पिपरवार क्षेत्र, मगध संघमित्रा. आम्रपाली चंद्रगुप्त.राजहरा क्षेत्र के बड़ी संख्या में यूनियन से जुड़े मजदूर और नेता शिरकत किए। कन्वेंशन को सीटू नेता आरपी सिंह, एचएमएस नेता राघवन रघुनंदन. आदि ने भी संबोधित किया। नेताओं ने अपने संबोधन में हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया । कन्वेंशन का संचालन सयुक्त रूप से एच एमएस के गोल्डेन प्रसाद यादव, एटक से प्रेम कुमार,सीटू से शैलेश कुमार ने किया।इंटक के नीरज भोगता,अजय सिंह समेत कन्वेंशन में लगभग ढाई सौ कोयला कामगार सम्मिलित हुए। कन्वेंशन में शामिल होने वालों में रंजीत पांडेय, चंदेश्वर सिंह, भीम यादव, डी पी सिंह, कृष्ण चौहान,इस्लाम अंसारी, नंदू मेहता,इकबाल हुसैन, रंथु उरांव, राजेश्वर महतो, अजय चौहान, ललन सिंह,रविंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रेम कुमार ने किया।




