रांची : केंद्र सरकार ने औधौगिक सबंध संहिता (आईआर कोड 2020) 2020 लागू करने की गति तेज कर दी है।इसके तहत केंद्र सरकार ने औधौगिक सबंध संहिता के केंद्रीय रूल्स 2026 के आलोक में वार्ताकारी यूनियन / वार्ताकारी परिषद के सत्यापन के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में औधौगिक सबंध देखने वाले संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को अधिकृत किया है।इस बारे में 11 जून को सरकार ने गजट जारी किया है।जानकारों के मुताबिक अब यूनियनों के मान्यता प्रक्रिया शुरू करने को लेकर बहुत जल्द पत्र जारी होने की संभावना बढ़ गयी।




