रांची : चार लेबर कोड को वापस लेने की मांग को लेकर 9 जुलाई को हुई हड़ताल से सीआईएल का उत्पादन प्रभावित हुआ है।आकड़ो के मुताबिक 8 जुलाई को सीआईएल का उत्पादन 1.41 मिलियन टन(एमटी) हुआ था।लेकिन 9 जुलाई को उत्पादन 1.09 एमटी ही हुआ।यानी 0.32 एमटी कम उत्पादन हुआ।हालांकि सीआईएल की कुछ अनुषंगी ने कल हड़ताल के दिन दावा किया था कि आज अन्य दिनों की अपेक्षा आज अधिक उत्पादन हुआ है।आधिकारिक आकड़ो ने उन दावों की पोल खोल दिया है।हालांकि कंपनिवार आंकड़े अभी तक नहीं मिल पाया है।उल्लेखनीय है कि कल 9 अगस्त को देश व्यापी हड़ताल का असर सीआईएल और इसके अनुषंगी इकाइयों पर दिखा।चर्चाओं का मुताबिक कई जगहों पर मजदूरों ने उपस्तिथि तो बनाई पर कार्य नहीं किया।वहीं एमसीएल में हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा।बताते हैं कि इंटक के एमसीएल सेफ्टी बोर्स मेंबर ने भी हड़ताल में अपनी हाजरी बनाई।



