नागपुर – पेंच – कन्हान में बीएमएस की यूनियन बीकेकेएमएस के पदाधिकारियों द्वारा सामुहिक रूप से दिए गए इस्तीफा से उठे बवंडर को शांत करने की कवायद तेज हो गयी है।बीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह,एबीकेएमएस के उप महामंत्री आशीष मूर्ति एवं इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों के बीच बातचीत होने की खबर है।सूत्र बताते हैं तीनों गुटों के बीच विवाद यथाशीघ्र समाप्त करने पर सहमति बन गयी है।बताते हैं कि एक दो दिन में बीकेकेएमएस की नयी कार्यसमिति की घोषणा हो सकती है।सूत्र यह भी बताते हैं कि घोषित कार्यसमिति में एक जबाबदार पद पेंच एवं एक जबाबदार पद कन्हान को मिल सकता है।निवर्तमान अध्यक्ष राम सिंह बघेल एवं महामंत्री तेजप्रताप शाही के भविष्य को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं।सूत्र बताते हैं पेंच – कन्हान की घटना को बीएमएस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गम्भीरता से लिया है।राष्ट्रीय नेतृत्व घटना के कारणों की पड़ताल कर रहा है कि आखिर ये क्यों और कैसे हुआ।उल्लेखनीय है कि 28 मई को यूनियन के संपन्न अधिवेशन में विवाद के कारण कार्यसमिति की घोषणा नहीं हो पाया था।इस्तीफा देने वालों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष और एबीकेएमएस उप महामंत्री अपने अपने आदमियों को पदाधिकारी बनाना चाहते थे।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश अध्यक्ष और उप महामंत्री अपने मकसद में कामयाब हो पाते हैं या नहीं




