सिंगरौली :- राष्ट्रीय कोयला श्रमिक संघ(इंटक) के विवाद के लिए कल बुधवार का दिन अतिमहत्वपूर्ण है। आज मंगलवार को इंडस्ट्रियल कोर्ट रीवा की अदालत में श्री बिष्ट की स्टे की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी।माननीय अदालत बुधवार को फैसला सुनाएगा।दोनों पक्षों ने भविष्य की योजनाएं भी बना लिया है।इसके तहत दोनो पक्षों ने जबलपुर हाई कोर्ट में कैविएट दायर कर दिया है।इतना तो तय है कि फैसला जो भी हो, एक पक्ष जबलपुर हाई कोर्ट जाएगा ही जाएगा। अदालती लड़ाई की तैयारी पूरी है।
मामला
19 जून 2024 को ट्रेड यूनियन रजिस्टार ने लाल पुष्पराज सिंह के नेतृत्व वाली कमेटी को मान्यता दे दिया है।इसके खिलाफ श्री बिष्ट इंडस्ट्रियल कोर्ट 25 जून को पहुंचे।अब सबकी निगाहे माननीय इंडस्ट्रियल कोर्ट रीवा पर टिकी हैं।



