Coal News Network
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad
No Result
View All Result
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad
No Result
View All Result
Coal News Network
No Result
View All Result
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad
Home Uncategorized

सीआईएल :- माइंस के बाद,जमीन भी रेवेन्यू शेयर पर…..

by Coal News Network
July 31, 2024
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

धनबाद :- कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोल ब्लॉक आवंटियों के हित मे बहुत बड़ा फैसला लेते हुए कोल इंडिया और इसके अनुषंगी कम्पनियों के नीति – निर्देशों में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद कोल इंडिया और इसकी अनुषंगी कम्पनियां कमर्शियल माइनिंग के तहत आवंटित कोल ब्लॉक को अपनी भूमि पट्टे पर दे सकते हैं। यानी कोयला खदानों को एमडीओ मोड एवं रेवेन्यू शेयर पर देने के बाद अब जमीनें भी वाणिज्यिक कोल ब्लॉक आवंटियों को रेवेन्यू पर लीज पर देगीं। इसके तहत यदि वाणिज्यिक कोयला खनन के तहत कोल ब्लॉक का क्षेत्र केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के स्वामित्व वाले क्षेत्र के साथ ओवरलैप करता है,तो सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम उस भूमि को पट्टे पर दे सकते हैं।कोयला मंत्रालय का कहना है कि वाणिज्यिक खनन के लिए आवंटित कई कोल ब्लॉक सरकारी कम्पनियों द्वारा अधिग्रहित भूमि के साथ ओवरलैप करती हैं।चूंकि सीबीए / सीएमएन के तहत सरकारी कम्पनियों के लिए अधिगृहित भूमि निजी खदान मालिकों को को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता। यह सब वाणिज्यिक खनन में तेजी लाने के लिए गया है।
पीएसयू वाच( PSU WATCH) के मुताबिक नीति दिशा – निर्देशों में संशोधन के लिए 18 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गयी है। संशोधित नीति दिशा – निर्देश के अनुसार , ऐसी भूमि के टुकड़े (जहां ओवरलैप है) में खनन और सतही अधिकार कोल कमानियों द्वारा आवंटियों को दिया जा सकता है। सरकारी कम्पनियों द्वारा जमीन का पट्टा दीर्घकालिक यानी 50 वर्षो के लिए दिया जा सकता है।इसके एवज में सरकारी कोयला कम्पनियों को प्रति वर्ष प्रति हेक्टेयर 1000 रुपये किराए के रूप में मिलेगा। दिशा – निर्देशों में कहा गया है वे भूमि अधिग्रहण की लागत,पुनर्वास की लागत, भूमि के बदले रोजगार की लागत आदि भी वहन करेगा। नियम परिवर्तन पर कोल मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एम नागराजू ने पीएसयू वाच से कहा , ” नीति दिशा – निर्देशों में संशोधन से वाणिज्यिक कोयला खदानों को जल्द चालू करने में मदद मिलेगी।इससे सफल बोलीदाताओं के सामने आने वाली कठिनाइयां दूर होगी और सरकार कम्पनियों को राजस्व भी मिलेगा”।

Previous Post

सतीश झा होंगे ईसीएल के नए सीएमडी

Next Post

एनसीएल – औद्योगिक कोर्ट रीवा से श्री बिष्ट को झटका,नहीं मिली राहत

Next Post

एनसीएल - औद्योगिक कोर्ट रीवा से श्री बिष्ट को झटका,नहीं मिली राहत

एनसीएल में आज से बायोमैट्रिक सिस्टम...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच का महत्वपूर्ण आदेश: क्वार्टर खाली नहीं करने पर ग्रेच्युटी से होगी पेनल रेंट की कटौती

हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच का महत्वपूर्ण आदेश: क्वार्टर खाली नहीं करने पर ग्रेच्युटी से होगी पेनल रेंट की कटौती

June 14, 2026
लेबर कोड लागू करने के लिए सरकार ….

लेबर कोड लागू करने के लिए सरकार ….

June 12, 2026

लेबर कोड : 20% वोट शर्त में छूट की मांग, 12वें जेबीबीसीआई गठन पर भी बढ़ी अनिश्चितता !

June 12, 2026

लेबर कोड :सीआईएल का आईआर में रहने के लिए फेडरेशनों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

June 2, 2026
सीआईएल ने लेबर कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए

सीआईएल ने लेबर कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए

May 19, 2026
Coal News Network

© 2024 Coal News Network.

Navigate Site

  • Jharkahnd
  • National News
  • Home
  • Privacy-Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad

© 2024 Coal News Network.