धनबाद :- पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में अवस्थित पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) के भदुलिया कोल ब्लॉक में हुई दुर्घटना में 7 मजदूरों की मौत हो गयी।जबकि अनेक घायल है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक मुताबिक कोयला खदान में जोरदार विस्फोट हुआ हैं। इस हादसे में कोयला खदान में काम कर रहे सात मजदूरों की मौत की खबर भी सामने आ रही है। कोयला खदान में हुए विस्फोट में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है, जबकि इस हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं इस हादसे के बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना आज सुबह भदुलिया ब्लॉक में एक कोयला खदान में हुई है। हादसे के बाद से मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है।जबकि कंपनी का कहना है कि उसकी खदान में विस्फोट के कारण पांच लोगों की जान चली गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 10.30 बजे भदुलिया ब्लॉक में हुई। उन्होंने कहा, अभी तक हमने चार शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान जारी है।





