नागपुर :सदस्यता सत्यापन 2025 में एचएमएस ने लगातार पांचवी साल जीत का परचम लहराया है।एचएमएस ने बीएमएस को 1643 के अंतर से लगातार पांचवी साल दूसरे स्थान पर रहने पर मजबूर कर दिया।तीसरे स्थान पर एटक और चौथे स्थान पर इंटक है। बीएमएस के बड़े बड़े पदधारी नेताओं के रहने के बावजूद बीएमएस की इस वर्ष करारी हार हुई है।इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में कम सदस्यता हुई है।पिछले वर्ष 9132 सदस्यता थी।जबकि इस वर्ष 9056 पर ही सिमट गयी।वहीं एचएमएस ने पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष सदस्यता में बढोत्तरी किया है।गत वर्ष 10015 सदस्यता थी ,जबकि इस वर्ष 10699 है।बीएमएस के करारी हार के बाद बड़े पदधारी नेताओं के कार्यशैली पर कार्यकर्ताओं ने सवाल खड़ा किया है।कार्यकर्ताओं का कहना है कि समर्पित कार्यकर्ता को संगठन से निष्कासित करना और हायर कर लाए गए नेताओं को महत्व देना कामगारों को नहीं भाया।एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बीएमएस के राष्ट्रीय नेतृत्व को शिकायत की गई है।





