रांची : शुक्रवार को कोयला मंत्री रांची आ रहे हैं।वे ईसीएल,बीसीसीएल और सीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिलेंगे।सीसीएल के मगध – आम्रपाली का दौरा करेंगे और फिर शाम में हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।कोयला मंत्री के इस दौरे को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।कुछ जानकर कोयला मंत्री के इस दौरे को कोयला चोरी से जोड़ कर देख रहे हैं।उनका मानना है कि पिछले महीने राज्य सभा सांसद और जदयू के झारखंड अध्यक्ष खीरु महतो पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर बीसीसीएल,सीसीएल और ईसीएल के झारखंड अवस्थित खदानों से बड़े पैमाने पर कोयला चोरी का मुद्दा उठाया था एवं लिखित शिकायत भी दिया था।श्री महतो ने पीएम से यह भी कहा था कोयला चोरी से आम लोगों के बीच केंद्र सरकार की छवि खराब हो रही है।पीएम के इस दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं कि, “न खाऊंगा और न खाने दूंगा “।बताते हैं कि श्री महतो की शिकायत को पीएम ने गम्भीरता से लिया है।सूत्र बताते हैं कि कोयला मंत्री का रांची आगमन पीएम के निर्देश पर हो रहा है।इस बारे में कोई भी कोयला कंपनी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।बहरहाल कोयला मंत्री के जाने के बाद इस बारे में कुछ खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।





