रांची :- कोयला अधिकारियों को स्मार्ट मोबाइल फोन का भुगतान कोल इंडिया करेगी।इस बारे में आज सीआईएल के महाप्रबंधक(मानव संसाधन/नीति विभाग) राजेश वी नायर ने आज कार्यालय आदेश जारी किया।इस आदेश के मुताबिक सीआईएल बोर्ड 472 वीं बैठक 39 अक्टूबर 2024 को हुई थी ,जिसमे यह निर्णय लिया गया था।मोबाइल का भुगतान इस प्रकार होगा :- ई 9 – 60 हजार,ई 7-8 :- 50 हजार, ई 4 -6 :- 40 हजार,ई 3 तक :- 30 हजार।उल्लेखनीय है कि 1 नवंबर 2024 को सीआईएल स्थापना दिवस के अवसर पर ये फोन अधिकारियों को मिलना था।लेकिन यूनियनों के विरोध के कारण स्थगित कर दिया गया था।




