रांची : मानकीकरण समिति की आज ऋषिकेश में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी।यूनियन नेताओं ने प्रबंधन के बोनस के बदले PLRS के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।बोनस उत्पादन और पीबीटी(PBT) के आधार पर तय होगा।बोनस तय करने के लिए 22 सितंबर को दिल्ली में बैठक होगी।बैठक में कर्मचारियों को महत्वपूर्ण के लिए कंपनी के खर्च पर डिग्री / डिप्लोमा सर्टिफिकेट हासिल करने के नियमित कॉलेजों में पढ़ाई करने पर सहमति बनी।सेटलिंग इन भत्ता 11 हजार से 20 हजार करने पर सहमति बनी।कर्मचारियों के मेडिकल अटेंड रूल MAR में संशोधन बनी की ईलाज के लिए रेफर कर्मियों के साथ अटेंडेंट को आने – जाने का खर्च मिलेगा।नन इम्पैनल हॉस्पिटल में इलाज के बाद सीजीएस रेट का भुगतान होगा।यह CPRMS NE में भी लागू होगी।आज की बैठक में रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट मुद्दों पर बात हुई।प्रबंधन ने कहा कि इस मुद्दे पर डीजीएमएस के साथ इसी माह में बैठक होगी।सहमति हुई मुद्दों का ऑर्डर निकलने के बाद लागू होगा। 【खबर अपडेट किया जा रहा है।】




