रांची :- मानकीकरण समिति की टेक्निकल सब कमेटी की बैठक कल 6 जून 2025 को कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय के जेजी कुमारमंगलम हॉल में होगी।बैठक 11 बजे से शुरू होगी।बैठक में कैडर स्कीम के ड्राफ्ट पर चर्चा होगी।कैडर स्कीम के ड्राफ्ट बनाने के लिए एक ग्यारह सदस्यी कमेटी का गठन हुआ था।जिसमें सीआईएल और इसके अनुषंगी इकाइयों के अधिकारी शामिल थे।कल की बैठक में निदेशक एचआर सीसीएल,निदेशक तकनीक एनसीएल,निदेशक एचआर एसईसीएल,जीएम एचआर सिंगरेनी, राघवन रघुनन्दन(एचएमएस),बीके पटेल(सीटू),सुरेंद्र शर्मा(एटक) बीएमएस के जयंत आसोले शामिल होंगे।




