रांची :- सेंट्रल कोल्फील्डस लिमिटेड (सीसीएल) में निदेशक तकनीक(ऑपरेशन) हरीश दुहान
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ( एसईसीएल ) के अगले अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बनने जा रहे हैं। आज शनिवार को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड पैनल ने उन्हें इस पद के लिए अनुशंसित किया है। एसईसीएल के सीएमडी पद के लिए दुहान की सिफारिश 11 उम्मीदवारों की सूची में से की गई है, जिनका साक्षात्कार पीईएसबी चयन पैनल ने 6 नवंबर दिसंबर को अपनी चयन बैठक में लिया ।
सीसीएल के निदेशक (तकनीकी) के पद पर उनका चयन 6 नवंबर 2023 को हुआ था।उन्होंने मार्च 2024 को सीसीएल के डिटी (पी) के पद पर योगदान दिया था। श्री दुहान के एसईसीएल के सीएमडी के रूप में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।सबसे महत्वपूर्ण चुनौती है उत्पादन लक्ष्य को हासिल करना।पिछले कई वर्षों से एसईसीएल अपने लक्ष्य को हासिल करने में असफल रही है।इस चालू वित्तीय वर्ष में भी कंपनी का ग्रोथ नगेटिव है।






Congratulations