धनबाद:- सीसीएल,बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी एवं कोल इंडिया के पूर्व चेयरमैन गोपाल सिंह धर्मपत्नी स्व प्रमिला सिंह का आज मोहलबनी घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।विदित है कि उनका निधन बीते बुधवार को नई दिल्ली में हो गया था. स्व श्रीमती सिंह के इच्छा अनुसार उनका अंतिम संस्कार झरिया के मोहलबानी घाट पर किया गया। आज रांची स्थित उनके आवास से पार्थिव देह को सैकड़ों गाड़ियों के साथ धनबाद के झरिया स्थित मोहलबनी घाट पर अंत्येष्टि हेतु ले आया गया. अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जनता मज़दूर संघ महामंत्री सिद्धार्थ गौतम भी पहुंचे,घाट पर गोपाल सिंह और सिद्धार्थ गौतम एक दूसरे को देख भावुक हो गए, श्री गौतम ने कहा सिंह मेंशन परिवार से स्व श्रीमती प्रमिला सिंह जी के परिवार का गहरा नाता रहा है. गोपाल सिंह का पूर्व से और बीसीसीएल सीएमडी रहते हुए भी आना जाना लगा रहता था. ईश्वर दिवंगत आत्मा को चीर शांति प्रदान करें.अंत्येष्टि में उनके साथ संघ के सीसीएल अध्यक्ष कमलेश सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीत सिंह, रंजय कुमार , गोल्टनें प्रसाद, आशीष दुबे,सेतुबंध सिंह भी साथ मौजूद रहे।




