रांची :- सीसीएल के उतरी कर्णपुरा क्षेत्र डकरा द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के तहत सिविल सोसाईटी खलारी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ रक्तदान शिविर का आयोजन केंद्रीय अस्पताल डकरा में संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल के निदेशक कार्मिक हर्षनाथ मिश्र ने रक्तदान कर किया।रक्तदान शिविर में कुल 129 लोगों ने रक्तदान किया।
सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट, मोमेंटो के साथ पौधा प्रदान किया गया। शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप कमलेश कुमार सिंह, सदस्य, सयुंक्त सलाहकार संचालन समिति, सीसीएल, सुजीत कुमार सिन्हा, महाप्रबन्धक, डकरा क्षेत्र,डॉ टी एक्का, सी एम ओ,सीएचडी डकरा, अशोक कुमार, तकनीकी सहायक,निदेशक कार्मिक, सीसीएल समेत सीसीएल अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न स्टेक होल्डर, के साथ सुजय चटर्जी ,ज्योति कुमार, आभाष त्रिपाठी, नीरज अखौरी, आलोक जोजवार, सुनील कुमार पत्रकार सहित सोसाइटी के सदस्य की उपस्थिति रहें।
शिविर की सफ़लता में सिविल सोसाइटी खलारी और सदर अस्पताल,राँची की टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।




