रांची : अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा आयोजित 113वां अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन 1 जून से 13 जून तक जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में आयोजित है। इस सम्मेलन में ILO के 190 सदस्य देशों के त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।भारत से से तीन 15-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे — श्रमिकों का प्रतिनिधिमंडल, नियोक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल और सरकार का प्रतिनिधिमंडल। श्रमिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय संगठन सचिव बी. सुरेन्द्रन करेंगे। नियोक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्कोप (SCOPE) के अध्यक्ष पी. के. महादेवा स्वामी करेंगे। वहीं, सरकारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव श्रीमती वंदना गुर्नानी करेंगी। भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्री, माननीय डॉ. मनसुख भाई मांडविया, संपूर्ण भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष होंगे।अन्य श्रमिक संगठनों AITUC से दो,HMS दो,UTUC ,CITU, AIUTUC, TUCC, NFITU, SEWA के एक एक प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।बीएमएस से श्रीमती देबाश्री कलाई, अध्यक्ष, बीएमएस त्रिपुरा,श्रीमती नीलम शर्मा, महासचिव, बीएमएस जम्मू और कश्मीर, एस. मल्लेशम, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष, रामनाथ गणेशे, अखिल भारतीय सचिव प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहेंगे।
12 जून को वैश्विक सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन 2025 आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत के श्रम मंत्री डॉ. मनसुख भाई मांडविया मुख्य वक्ता होंगे।



