धनबाद :- आज रांची के सर्किट हाउस में यूनियनों की हुई बैठक से बीएमएस एवं एचएमएस नदारद रहे।हालांकि बीएमएस ने कल पत्र देकर बैठक में शामिल होने पर असमर्थता जतायी थी।लेकिन एचएमएस की ओर से बैठक में शामिल नहीं होने के बारे में कोई सूचना नहीं दी गयी थी।बैठक में शामिल एक नेता के मुताबिक बैठक के दौरान ही एचएमएस नेता नाथूलाल पांडेय से मोबाइल फोन द्वारा संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अस्वस्थता के कारण मीटिंग में शामिल नहीं हो सके।श्री पांडेय ने कहा कि आप लोग जो भी चार्टर ऑफ डिमांड बनाए हैं ,उसे हमें भेज दीजिए।बैठक में शामिल नेता के मुताबिक श्री पांडेय ने बैठक के निर्णयों से सहमति जतायी।
श्री पांडेय के इस वक्तव्य से कई जानकारों ने असहमति जताते हुए कहा कि वे अस्वस्थ थे, लेकिन झारखंड में एचएमएस के कई नेता हैं, जिन्हें वे मीटिंग में शामिल होने के लिए कह सकते थे।
क्या हुआ संयुक्त मीटिंग में
मीटिंग की अध्यक्षता एटक नेता रमेंद्र कुमार ने किया।मीटिंग में एक चार्टर ऑफ डिमांड पर एवं आंदोलन की रूपरेखा पर सहमति बनी।जिसमें एमडीओ मोड, रेवेन्यू शेयर में खदानों का निजीकरण करने का विरोध,कोल इम्पोर्ट में घपला बंद करने, सभी ठेका मजदूरों को एक माह का वेतन एग्रेसिया के रूप में देने,मेडिकल अनफिट चालू ,एक जनवरी 2017 से ग्रेच्युटी भुगतान, फीमेल वीआरएस शुरू करने,पेंशन रिवीजन,माइंस एक्सीडेंट में 40 लाख देने आदि शामिल है।इस चार्टर ऑफ डिमांड कोयला मंत्री से मिलकर दिया जाएगा। चार्टर ऑफ डिमांड कोल मंत्री को देकर समाधान करने की मांग की जाएगी।15 दिन तक मंत्री के रेस्पॉन्स को देखा जाएगा।अगर मंत्री का रेस्पॉन्स पॉजिटिव नहीं रहा तो आंदोलन का ऐलान होगा।आंदोलन की शुरुआत सभी कम्पनियों में डिमांड डे से होगा।इसके बाद सप्ताह व्यापी पीट, गेट मीटिंग, सभी अनुषंगी इकाइयों के मुख्यालयों पर प्रदर्शन और फिर इसके बाद हड़ताल होगा।बैठक में एस क्यू जामा,जयमंगल सिंह,श्री प्रधान, डीडी रामनन्दन, सीजे जोसेफ, हरिद्वार सिंह,लखनलाल महतो,अशोक यादव,अजय कुमार,आरपी सिंह,मानस चटर्जी उपस्थित थे।





