रांची : अनुकंपा नियोजन के एसओपी समीक्षा सब कमेटी की हुई दूसरी बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी।सीआइल मुख्यालय कोलकाता में हुई बैठक की अध्यक्षता एसईसीएल के निदेशक एचआर विरंची दास ने की।जबकि बैठक ईसीएल के निदेशक एचआर जीके सिन्हा, सीआईएल के मैनेजर एचआर रितिका श्रीवास्तव और बीएमएस से संजय चौधरी,एटक से लखनलाल महतो,एचएमएस से शिवकुमार यादव और सीटू से आरपी सिंह शरीक थे।
जिन मुद्दों पर सहमति बनी :-
*लाइव रोस्टर में आश्रित महिला को एक जुलाई 2021 से शमिल करने पर सहमति बनी।उल्लेखनीय है कि 11 जून 2024 को जारी आईआई – 16 से अधिकारी इसे 11 जून 2024 से ही लागू कर रहे थे।
*अटेस्टेशन तथा रिलेशनशिप सर्टिफिकेट कार्यकारी मजिस्ट्रेट की जगह नोटरी पब्लिक द्वारा जारी स्वीकार होगा।
*डेथ केस में आवेदन करने की सीमा 3 वर्ष होगी।
*मॉनेटरी अनुग्रह राशि डेथ की तारीख से भुगतान पर सहमति बनी।
*मृतक कर्मचारी के आश्रित यदि अन्य शहरों में या विदेशों में हैं,तो उनका NOC ऑनलाइन तथा वीडियो कॉल के द्वारा सहमति लेने पर सहमति बनी।
सब कमेटी की अनुशंसा मानकीकरण समिति में प्रस्तुत किया जाएगा।जहां इन अनुशंसाओं पर अंतिम मुहर लगेगी।





