रांची : कोल इंडिया लिमिटेड ने आज वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के वित्तीय परिणामों की घोषणा किया।वित्तीय परिणामों के मुताबिक कंपनी को 2025 -26 में 31071 करोड़ का लाभ(PAT) हुआ है।जो गत वित्तीय वर्ष 2024 -25 से 4231 करोड़ कम है।और वर्ष 2023 – 24 से 6298 करोड़ कम है।उल्लेखनीय है कि सीआईएल ने वर्ष 2025 – 26 के लिए निर्धारित उत्पादन लक्ष्य 875 एमटी के विरुद्ध 768.11 एमटी उत्पादन किया और डिस्पैच लक्ष्य 900 एमटी के विरुद्ध739.11 एमटी किया।जिसका असर सीआईएल के लाभ पर दिख रहा है।
तीन वर्षों के आंकड़े :- वर्ष 2023 – 24 PBT – 48812 करोड़, PAT 37369 करोड़, वर्ष 2024 – 25 PBT – 46966 करोड़, PAT- 35302 करोड़, वर्ष 2025 – 26 PBT- 41923 करोड़,PAT- 31071 करोड़





