नागपुर :- बीएमएस से जुड़े बीकेकेएमएस पेंच/कन्हान के अध्यक्ष, महामंत्री समेत 15 पदाधिकारियों ने आज अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।एबीकेएमएस के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी को दिए इस्तीफे में प्रदेश बीएमएस अध्यक्ष संजय सिंह एवं एबीकेएमएस के उपमहामंत्री आशीष मूर्ति पर हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया है।इस्तीफे में लिखा गया है कि 28 मई को संघ का अधिवेशन होना था।27 मई को संजय सिंह,आशीष मूर्ति,जयंत ओसले,आंनद प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से राय सुमारी की गई।95 प्रतिशत कार्यकर्ताओं एक जबाबदार पद पेंच क्षेत्र एवं एक जबाबदार पद कन्हान क्षेत्र को दिया जाए।यह भी कहा गया कि एक पदाधिकारी नया और एक पदाधिकारी पुराना होना चाहिए ताकि संगठन यथावत चलता रहे।अधिवेशन में संजय सिंह ने कहा कि यदि दोनों पद पेंच क्षेत्र को दिया जाए तो क्या दिक्कत है।संजय सिंह और आशीष मूर्ति के भाषण में समानता है।अधिवेशन में 3 बजे से 7 बजे तक चर्चा के बाद भी निर्णय नहीं हो सका।प्रदेश एवं महासंघ द्वारा मनचाहे पदाधिकारी बनाने के प्रयास किया गया।अधिवेशन को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
इन्होंने दिया इस्तीफा :- अध्यक्ष रामसिंह बघेल,कार्यकारी अध्यक्ष कुंवर सिंह,महामंत्री तेजप्रताप शाही,संयुक्त महामंत्री आशीष कुमार यादव,कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर यदुवंशी, मंत्री नरेश कुमार, उप मंत्री मोहिल नामदेव, बबलू चौकसे,उपाध्यक्ष ममता सोनारे, किसनलाल यादव,उप मंत्री सलामुद्दीन, उपाध्यक्ष अशोक कुमार डोंगरे,उप मंत्री जितेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, कार्यालय मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा.



