रांची:- कोल इंडिया लिमिटेड(सीआईएल) ने अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर एवं अंतरराष्ट्रीय महिला महिला दिवस के अवसर पर “महिला कल्याण कमेटी” गठन का निर्णय लिया है।ये कमेटी सीआईएल के सभी अनुषंगी इकाइयों में गठित होगी।इस संबन्धित पत्र सीआईएल ने जारी करते हुए सभी अनुषंगी इकाइयों के निदेशक कार्मिक को प्रेषित कर दिया है।पत्र पर सीआईएल के डीपी विनय रंजन के हस्ताक्षर हैं।पत्र के अनुसार इस कमेटी की अगुवाई ई 7 स्तर की महिला अधिकारी करेंगी एवं इस कमेटी की बैठक हर तीन महीने में होगी।कमेटी अपनी रिपोर्ट अनुषंगी कम्पनियों के निदेशक कार्मिक देगी।




