रांची : अनुकंपा नियोजन के एसओपी की समीक्षा के लिए गठित सब कमेटी की दूसरी बैठक 8 नवंबर को सीआईएल मुख्यालय कोलकाता में होगी।वहीं कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड की 54 वीं बैठक 17 महीने बाद 7 नवंबर को ईसीएल में होगी।एसओपी समीक्षा कमेटी की पहली बैठक 4 सितंबर को दिल्ली में हुई थी।जिसमें आश्रित बेटियों को एक जुलाई 2021 से नियोजन देने की मांग यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा जोर शोर से उठाया गया।लेकिन सहमति नहीं बन पायी।इस मीटिंग में सहमति होने के आसार बताए जा रहे हैं।इस कमेटी की मीटिंग में एसईसीएल के निदेशक एचआर विरंची दास, ईसीएल के निदेशक एचआर जीके सिन्हा, सीआईएल के मैनेजर एचआर रितिका श्रीवास्तव और बीएमएस से संजय चौधरी,एटक से लखनलाल महतो,एचएमएस से शिवकुमार यादव और सीटू से आरपी सिंह शरीक होंग।
सीआईएल वेलफेयर बोर्ड की 53 वीं बैठक 29 जून 2024 को नागपुर में हुई थी।इसके बाद बोर्ड के सदस्यों ने एनसीएल का दौरा किया था।इस बैठक में सीआईएल के निदेशक एचआर विनय रंजन,सभी अनुषंगी कंपनियों के निदेशक एचआर,सिंगरेनी के डीपी,और सीटू के पीएस पांडेय,बीएमएस के टिकेश्वर सिंह,एटक से अशोक यादव एवं एचएमएस से एसपी बेहरा शामिल होंगे।





