@खर्च के आईने में 8 वां वेतन समझौता
धनबाद (सीएनएन) :- आज सोशल मीडिया के युग में कोयला कामगार वोकल हुआ है,हो रहा है।कल तक यूनियन,यूनियन नेताओं के क्रिया – कलापों पर मुंह खोलने लगा है,सवाल उठाने लगा है।किसी कमेटी की बैठक हो अन्य कुछ,इन आयोजनों के स्थान व खर्चे को लेकर सोशल मीडिया भरे रहते हैं।कामगार विशेष कर होटलों में होने वाले मीटिंगों पर होने वाले खर्चे को लेकर सोशल मीडिया में गम्भीरता से सवाल उठाते हुए प्रबंधन को कठघरे में खड़ा करते हैं।कामगारों की माने तो कोल इंडिया मुख्याल समेत तमाम अनुषंगी इकाइयों के मुख्यालयों में अवस्थित सभागारों में मीटिंग क्यों नहीं होती ? वे कहते हैं क्या मीटिंग पांच सितारा होटलों में ही संभव है ? फेसबुक पर कई ग्रुप काफी सक्रिय हैं।इनमें विशेष कर एक लाख से अधिक सदस्यों वाले सीआईएल (CIL) ग्रुप सबसे अधिक सक्रिय बताया जाता है।इस ग्रुप की स्थापना 2016 में हुई है।इससे जुड़े एक एडमिन कहते हैं – ग्रुप का उद्देश्य कोयला मजदूरों को अपने हक व अधिकार के लिए जागरूक करना है, यूनियनों को उनके कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान बनाए रखना है।यह ग्रुप किसी भी संगठन ,प्रबंधन का माउथ पीस नहीं है।इस ग्रुप की सबसे विशेष खासियत यह है कि तथ्यों के आधार पर पोस्ट की जाती है,तथ्यों के साथ एकदम लेटेस्ट जानकारियां पोस्ट की जाती है, ताकि कोयला मजदूरों को किसी दरबार में न जाना पड़े।वे कहते हैं कि इस ग्रुप का अभियान का परिणाम है कि 11 वे वेतन समझौता का अधिकांश बैठक कोल इंडिया मुख्यालय के सभागार में ही हुई।
खर्चे को लेकर कोयला कर्मचारियों के मन में उठने वाले सवालों का जवाब ढूढने का प्रयास सीएनएन ( CNN) ने किया।इसके तहत आरटीआई के तहत जानकारी जुटाई गयी।
कोल इंडिया द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक 8 वें वेतन समझौता के लिए कुल 9 बैठक हुई।इस पर कुल 85,44,001.72 खर्च हुए।
बनारस में तीसरी बैठक!!
तब के अखबारों में छपी खबरों एवं जानकारों के मुताबिक एक बड़े अधिकारी की पुत्री की शादी बनारस में होनी थी,जिसमें सभी नेता आमन्त्रित थे।तो 1.12.2007 को बनारस ( वाराणसी) के होटल ताज गंगेज में जेबीसीसीआइ 8 की तीसरी मीटिंग आयोजित की गयी।वेतन समझौता के नाम पर बैठक भी हो गयी और लोग शादी में भी शरीक हो गए।इस बैठक पर 2,60,560.00 खर्च हुए थे।
!! रामोजी स्टूडियो हैदराबाद !!
वेतन समझौता के नाम पर पर्यटन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है रामोजी स्टूडियो में बैठक होना।आठवें जेबीसीसीआइ की आंठवी बैठक सुप्रसिद्ध रामोजी स्टूडियों में 2 जनवरी 2009 को हुई।बैठक का आयोजन के साथ साथ लोगों ने रामोजी स्टूडियो का भर्मण किया। इसके अलावे कोलकाता, भुनेश्वर,दिल्ली आदि जगहों के होटलों में भी मीटिंग संपन्न हुए।




