रांची : कोयला खदानों की सेफ्टी की सबसे बड़ी कमेटी, ” स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी इन कोल माइंस ” की 15 अक्टूबर को होने वाली बैठक स्थगित हो गयी है।यह जानकारी कमेटी के एक सदस्य ने दी।उन्होंने बताया कि बैठक स्थगित होने के बारे में उन्हें मेल से सूचित किया गया है।जिसमें लिखा है कि, ” अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित की जाती है।बैठक होने की सूचना आपको दी जाएगी “।सदस्य ने कहा कि कमेटी की बैठक अनियमित है।कमेटी की 49 वीं बैठक 17 दिसंबर 2024 को हुए थी।इससे पूर्व दिसंबर 2022 में 48 वीं बैठक हुई थी।यानी दो वर्ष बाद बैठक हुई।अब पिछले बैठक हुई लगभग एक वर्ष होने चला है।इससे पता चलता है कि , ” केंद्र सरकार कोयला खदानों के सेफ्टी को लेकर कितना गम्भीर है”। उल्लेखनीय है कि इस कमेटी की अध्यक्षता कोयला मंत्री करते हैं।




