सिंगरौली :- इंटक यूनियन आरसीएसएस आपसी विवाद में अन्य यूनियनों को फायदा हो रहा है।इसके सदस्य विवाद से परेशान दूसरे संगठनों में शामिल हो रहे हैं।पिछले दिनों ककरी परियोजना शाखा बीएमएस में शामिल हो गयी।इसके लिए संघ द्वारा कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ककरी शाखा के अध्यक्ष के वी राय जी के एवं संचालन शाखा सचिव पवन कुमार शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर एवं भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विश्वेश्वर राय विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर इंटक ककरी शाखा की पूरी कार्यसमिति का विलय जितेंद्र कुमार एवं बनारसी प्रसाद की अगुवाई में भारतीय मजदूर संघ में हुआ ।इस मौके पर आधा सैकडा कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की , तथा कुछ अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी बीएमएस में शामिल हुए ।
सभी नवागन्तुक कार्यकर्ताओ का अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया ।इस अवसर पर एबीकेएमएस के संगठन मंत्री अशोक मिश्रा बीकेकेएमएस के अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, महामंत्री श्री मनोज सिंह,बीकेकेएसएस के अध्यक्ष राजेश पटेल, महामंत्री श्याम धर दुबे , ककरी प्रभारी अरविंद सिंह, जिला अध्यक्ष सदानंद उपाध्याय, ठेका प्रभारी सत्येंद्र सिंह, सेफ्टी बोर्ड मेंबर नरेंद्र कुमार , आदि उपस्थित थे।





