Coal News Network
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad
No Result
View All Result
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad
No Result
View All Result
Coal News Network
No Result
View All Result
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad
Home NCL

एनसीएल डीपी खिलाड़ियों से हुए रूबरू,किया हौसला अफजाई

by Coal News Network
October 25, 2024
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

सिंगरौली :- महारत्न कंपनी कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई मिनीरत्न नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के खिलाड़ियों ने कोल इंडिया लिमिटेड का प्रतिनिधित्व करते हुए अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र एथलेटिक्स मीट 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गत 16 से 18 अक्तूबर 2024 तक देहरादून में आयोजित इस प्रतियोगिता में  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतिष्ठित एथलेटिक्स मीट में  विभिन्न श्रेणियों 5000 मीटर, 1500 व 800 मीटर दौड़, 400 व 1600 मीटर रिले, 100, 110 व 400 मीटर हर्डल, हाइ जंप, शॉर्टपुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप जैसे पुरुष व महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के दौरान कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों से प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र एथलेटिक्स मीट में कोल इंडिया को कुल 35 मेडल प्राप्त हुए जिसमें एनसीएल कर्मियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 5 कांस्य पदक हासिल किए हैं।गौरतलब है कि एनसीएल टीम से सुश्री तृप्ति पुरी, (इलेक्ट्रिशियन) अमलोरी ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 400 मीटर रिले व 1600 मीटर रिले में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसी कड़ी में सुश्री लता गुप्ता (फिटर) अमलोरी ने 1500 मीटर एवं 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक अर्जित किया है। साथ ही श्रीमती इन्दु बाला (कार्यालय अधीक्षक) मुख्यालय ने हैमर थ्रो में रजत पदक एवं डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा श्री हर्ष शर्मा (जनरल मजदूर कटे–1) मुख्यालय ने 400 मीटर हर्डल में स्वर्ण पदक, श्री जगत वैश (डंपर आपरेटर) जयंत ने 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य व 1600 मीटर रिले में रजत पदक तथा श्री संजय कुमार यादव (फिटर) दूधीचुआ ने शॉर्टपुट में कांस्य पदक जीता है।

इस विशिष्ट उपलब्धि पर निदेशक (कार्मिक) श्री मनीष कुमार ने एनसीएल के खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनको बधाई दी एवं उन्हें आगामी भविष्य में इसी तरह सफलता हासिल करने हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Previous Post

सीआईएल सीएमडी ने कहा – 1.5 बीटी कोल उत्पादन लक्ष्य बिना एमडीओ मुश्किल

Next Post

नालको – उम्र के हिसाब से रिटायर अधिकारियों-कर्मियों को नगद राशि….

Next Post
नालको – उम्र के हिसाब से रिटायर अधिकारियों-कर्मियों को नगद राशि….

नालको - उम्र के हिसाब से रिटायर अधिकारियों-कर्मियों को नगद राशि....

देश में खुलेगा कोयला एक्सचेंज!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच का महत्वपूर्ण आदेश: क्वार्टर खाली नहीं करने पर ग्रेच्युटी से होगी पेनल रेंट की कटौती

हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच का महत्वपूर्ण आदेश: क्वार्टर खाली नहीं करने पर ग्रेच्युटी से होगी पेनल रेंट की कटौती

June 14, 2026
लेबर कोड लागू करने के लिए सरकार ….

लेबर कोड लागू करने के लिए सरकार ….

June 12, 2026

लेबर कोड : 20% वोट शर्त में छूट की मांग, 12वें जेबीबीसीआई गठन पर भी बढ़ी अनिश्चितता !

June 12, 2026

लेबर कोड :सीआईएल का आईआर में रहने के लिए फेडरेशनों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

June 2, 2026
सीआईएल ने लेबर कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए

सीआईएल ने लेबर कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए

May 19, 2026
Coal News Network

© 2024 Coal News Network.

Navigate Site

  • Jharkahnd
  • National News
  • Home
  • Privacy-Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad

© 2024 Coal News Network.