नागपुर :- इंटक से जुड़े राष्ट्रीय कोयला खदान मजदूर संघ(आरकेकेएमएस) में वर्षों से चुनाव लंबित है।इस बाबत संगठन में आवाज उठने लगी है।संघ के केंद्रीय सीनियर कार्यकारी अध्यक्ष / पेंच कन्हान रीजनल कमेटी के अध्यक्ष विधायक सोहनलाल बाल्मीकि ने संघ के अध्यक्ष एस क्यू जामा एवं महामंत्री केके सिंह को इस बाबत पत्र लिखा है।बताते हैं अगस्त 2024 में लिखे पत्र से बाल्मीकि ने लिखा है कि संगठन का चुनाव विगत समय से लंबित है।शाखा ,रीजनल एवं केंद्रीय कमेटियों के बहुत से पदाधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं और बहुत से पदाधिकारी दूसरे संगठनों में शामिल हो गए हैं।ऐसे में वैधानिक तरीके से शाखा,रीजनल एवं केंद्रीय कमेटी का चुनाव करवाया जाए।पत्र फेडरेशन अध्यक्ष विधायक कुमार जयमंगल सिंह को भी दिया गया है।
जानकर बताते हैं 2019 में आरकेकेएमएस के हर स्तर की कमेटियों का पुनर्गठन किया था।संघ के संविधान के मुताबिक हर तीन साल पर पुनर्गठन होता है।विशेष परिस्थिति में जेनरल काउंसिल की अनुमति से एक वर्ष कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।लेकिन न कार्यकाल बढ़ाया गया और न ही पुनर्गठन।वर्षो से आईआर से बाहर रहने एवं अदालत में मामला होने के कारण हर वर्ष की सदस्यता शुल्क कोर्ट में जमा होने के कारण संघ की वित्तीय स्थिति बदतर है।सूत्र बताते हैं कि चुनाव का मामला इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंच गया है।




