धनबाद : धनबाद कोयलांचल के मजबूत श्रमिक संगठन जनता मजदूर संघ में बीसीसीएल सेफ्टी बोर्ड में रंजय कुमार के मनोनयन के बाद तापमान बढ़ गया है।रंजय कुमार का मनोनयन संघ के कदावर नेता अरबिंद कुमार सिंह के जगह पर महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने बीते 3 जून को किया था।लेकिन ये मामला अब सार्वजनिक हुआ है।जिसके बाद अरबिंद कुमार सिंह के समर्थकों में काफी रोष व्याप्त हो गया है।समर्थकों ने महामंत्री के इस निर्णय पर कई सवाल खड़ा कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि महामंत्री को निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।श्री सिंह जनाधार वाले नेता हैं।जब श्री सिंह को सेफ्टी बोर्ड से हटाना ही था तो बनाया क्यों ? बनाया तो हटाया क्यों ? वहीं चर्चाओं पर विश्वास करें तो अरबिंद सिंह बहुत जल्द ही इस पर कुछ चौकाने वाला फैसला ले सकते हैं।इस बारे में श्री सिंह से बात नहीं हो सकी।बात होते ही खबर अपडेट किया जाएगा।श्री सिंह को सेफ्टी बोर्ड से हटाकर श्रमिक शिक्षा बोर्ड का सलाहकार मनोनीत किया गया था।




