धनबाद : मजदूर संघ के महामंत्री एवं एचएमएस के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम के निर्देश पर बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय पर चार केन्द्रीय श्रमकानून के खिलाफ आज जनता मजदूर संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया गया।संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में एरिया अध्यक्ष बलवंत सिंह विश्वकर्मा परियोजना अध्यक्ष सुनील कुमार शाह, विश्वकर्मा परियोजना के सचिव गौरी शंकर चौहान, आर एन सिंह, पंचानंद रजक, दिनेश महतो, अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह सचिव अवधेश कुमार सिंह कुसुंडा एरिया ऑफिस के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सचिव अलिंदर प्रसाद अलकुशा के अध्यक्ष सुनील सिंह सचिव सरवन कुमार सिंह दिल दास दिलीप बाउरी विजय कुमार सिंह ओम प्रकाश सिंह ओम प्रकाश प्रसाद विजय सिंह राजलाल राय द्वारिका रवानी शैलेंद्र कुमार अशोक कुमार राम बैजनाथ दास, घनश्याम गिरी,संतोष कुमार,सुभाष चंद्र नोनियाँ,पलटू राजभर ,राम प्रसाद दास,मिथिलेश कुमार,सहेनदर यादव,गणेश पंडित,गोवर्द्धन भुइयाँ ,एवं जनता मजदूर संघ के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित होकर श्रम कानून मैं संशोधन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

सनद रहे केंद्र सरकार ने 44 पुराने श्रम कानूनों को संशोधन कर चार श्रमसंहिता के रूप में लागू करना चाहती है जिसका केंद्रीय श्रमसंगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है। ये चाहते हैं कि पुराने श्रमकानून ही लागू रहे। इसके लिए इन श्रम संगठनों ने 20 मई को हड़ताल का आह्वान किया था पर आपरेशन सिंदूर के कारण उसे स्थगित कर 09 जुलाई को करने का निर्णय लिया है। भारतीय मजदूर संघ इससे इत्तफाक नही रखता। बीएमएस प्रस्तावित श्रमकानूनों मे मामूली संशोधन के साथ लागू करवाना चाहता है।





