रांची : सीपीआरएमएस – एन ई के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी(बीओटी) की बैठक हुई एक वर्ष गुजर गया।बीओटी की छठी बैठक 9 दिसंबर 2024 को रायपुर में हुई थी।उसके बाद सीटू नेता व बीओटी सदस्य वीएम मनोहर के प्रयास से 10 दिसंबर 2025 को बैठक आहूत की गयी।पत्र जारी कर दिए गए।लेकिन अचानक हुए फ्लाइट संकट के कारण 10 दिसंबर को आहूत बैठक स्थगित कर दी गयी।जानकारी के मुताबिक बीओटी की बैठक को लेकर सीटू नेता वीएम मनोहर ने सीआईएल प्रबंधन को पत्र लिखा एवं अधिकारियों से बैठक में विलंब पर नाराजगी जताते हुए अविलंब बैठक बुलाने की मांग किया था।बीओटी की बैठक न होने पर सेवानिवृतों एवं इस स्कीम के सदस्यों में रोष है।कई मुद्दे हैं जिनका समाधान बीओटी की बैठक में होना है।बैठक कब होगी के सवाल पर सीटू नेता ने कहा कि , ” सीआईएल के अधिकारियों से बात हुई है,10 जनवरी 2026 तक बैठक होने की उम्मीद है “।





