सिंगरौली :- राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ(आरसीएसएस) मामले की सुनवाई कल बुधवार को जबलपुर हाई कोर्ट में होगी। आरसीएसएस के पूर्व महासचिव बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने रजिस्टार ट्रेड यूनियन के 19 जून 24 को दिए आदेश पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर किया है।याचिका पर सोमवार 12 अगस्त को भी सुनवाई हुई थी।उल्लेखनीय है कि रजिस्टार ट्रेड यूनियन के आदेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर श्री बिष्ट ने इंडस्ट्रियल कोर्ट की रीवा खंड पीठ में याचिका दायर किया था, जहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
समझौते का प्रयास विफल !!!
जानकारी के अनुसार दोनों गुटों में समझौते को लेकर बैठक हुई थी।बैठक में श्री बिष्ट गुट द्वारा ये प्रस्ताव दिया गया कि, कुछ समय के लिए वर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री अपने – अपने पद से हट जाएं, कोई तीसरा व्यक्ति प्रभार में रहे। फिर चुनाव हो।इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए वर्तमान महामंत्री लाल पुष्पराज सिंह ने कहा कि श्री बिष्ट तो संगठन के प्राथमिक सदस्य भी नहीं है।पहले वे अपने निष्कासन रदद् करने का आवेदन दें।बताते हैं समझौते की गाड़ी पटरी पर चढ़ने से पहले ही बेपटरी हो गयी।


