धनबाद – सीपीआरएमएस-एन इ के फंड की स्थिरता के लिए गठित कमेटी कल 3सितंबर को बिलासपुर में बैठक होगी।बैठक की अध्यक्षता एसईसीएल के सीएमडी पीएस मिश्रा करेंगे।जबकि बैठक में डीपी एमसीएल केशव राव, डीएफ डब्ल्यूसीएल बिक्रम घोष,सीसीएल के सीएमएस डॉ सुमन सिंह,सीआईएल के कार्यकारी निदेशक वित्त एसके मेहता,सीआईएल के जीएमपी गौतम बनर्जी, डीडी रामनन्दन(सीटू) ,राजकुमार सिंह(बीएमएस),रणविजय सिंह(एचएमएस) और एटक के सतीश कुमार केसरी उपस्थित रहेंगे।इस कमेटी की ये दूसरी बैठक होगी।पहली बैठक फरवरी 2024 में बिलासपुर में हुई थी।जिसमें अच्युरी ने फंड की स्थिति पर विस्तार से अपनी बात रखी थी।अच्युरी के मुताबिक अगर फंड के मजबूती के लिए कुछ नहीं किया गया तो 2031 के बाद स्कीम बंद हो जाएगा।कल की बैठक में ठोस नतीजा निकलने की संभावना जतायी जा रही है।इस कमेटी की अनुशंसा मानकीकरण कमेटी में प्रस्तुत किया जाएगा।




