रांची :- आज से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव ” उत्कर्ष ओडिशा ‘ में एमसीएल के मंडप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद ने किया। पीएम के साथ ओडिशा के माननीय राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी थे।
सीआईएल अध्यक्ष पी.एम. प्रसाद ने प्रधानमंत्री को राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोल इंडिया के महत्वपूर्ण योगदान और सतत खनन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। एमसीएल के सीएमडी उदय अनंत काओले ने प्रधानमंत्री को ओडिशा में एमसीएल की जन-केंद्रित पहलों से अवगत कराया।कोल इंडिया द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, ‘ हमारी सहायक कंपनी एमसीएल न केवल सालाना 200 मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादन करती है, बल्कि इस खनिज समृद्ध राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए जीवन रेखा का काम भी करती है।





