धनबाद : लेबर कोड के विरोध में मजदूर संगठनों द्वारा 26 नवंबर को आहूत विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सीआईएल प्रबंधन इससे निपटने का हर संभव प्रयास कर रही है।सीआईएल ने सभी अनुषंगी इकाइयों को कई निर्देश दिए हैं।जिसका पालन युद्ध स्तर पर हो रहा है।इसके तहत सभी अनुषंगी कंपनियों ने आपातकालीन जेसीसी मीटिंग कर यूनियन प्रतिनिधियों से सहयोग की गुहार लगायी।अब सभी कंपनियों के सभी जेसीसी सदस्यों से लेबर कोड पर विचार / सुझाव / सलाह मांगे गए हैं।जेसीसी सदस्यों को भेजे भेजे गए पत्र का मजनून निम्न है:—👇👇
विषय: श्रम संहिता (Labour Codes) के क्रियान्वयन के संबंध में
महोदय,
यह अवगत कराना है कि भारत सरकार ने दिनांक 21.11.2025 से चार (04) नई श्रम संहिताओं को लागू कर दिया है। CIL की सभी सहायक कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि वे सभी पंजीकृत ट्रेड यूनियनों से संपर्क करें एवं उनके सुझाव/विचार प्राप्त करें।
श्रम संहिताओं के किसी भी प्रावधान के संबंध में यदि किसी प्रकार की स्पष्टीकरण/व्याख्या की आवश्यकता हो तो कृपया सूचित करें।
किसी विशेष प्रावधान के संबंध में सुधार / संशोधन हेतु सुझाव भी साझा किए जा सकते हैं।
यह आवश्यक है ताकि इस विषय को आगे उचित मंच पर आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा जा सके।





