धनबाद :- स्टील के बढ़ते उत्पादन के साथ ही कोकिंग कोल का आयात बढ़ता जा रहा है।देश के स्टील निर्माता कम्पनियां ऑस्ट्रेलिया के बजाए रूस से कोकिंग कोल आयात बढ़ा दिया है।क्योंकि रूस कोकिंग कोयला सस्ता दे रहा है।रियायती दर पर कोकिंग कोल रूस से मिलने के कारण ऑस्ट्रेलिया से कोकिंग कोल का आयात देश में कम हो गया है।चालू वित्तीय वर्ष के पहले छमाही में कोकिंग कोल का आयात पिछले छह साल में सबसे अधिकतम 29.6 मिलियन है।जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 28.8 मिलियन टन कोकिंग कोल का आयात हुआ था।वर्ष 2020 के पहले छमाही में 29.3 एमटी कोकिंग कोल का आयात हुआ था जबकि वर्ष 2021 के पहले छमाही में घटकर 21.1एमटी रह गया था।वर्ष 2023 में 28.8 एमटी हो गया था।जानकारों के मुताबिक स्टील के बढ़ते उत्पादन के कारण ऐसा हो रहा है।भारत चीन के बाद कच्चे स्टील का सबसे बड़ा उत्पादक और कोकिंग कोल का सबसे बड़ा आयातक है।रूस से कोकिंग कोल खरीददारी सरकारी स्वामित्व वाली सेल और जेएसडब्ल्यू प्रमुख हैं।





