रांची :- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ‘महारत्न ‘ कंपनियों के समूह में शामिल होने वाली 14 वीं कंपनी बन गयी है। केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को ‘ महारत्न ‘ दर्जा मिल गया है।सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई)ने इसकी घोषणा की है । डीपीई के अनुसार वित्त मंत्रालय ने कंपनी को ‘महारत्न’ का दर्जा दे दिया है।इस प्रस्ताव को पहले ही अंतर-मंत्रालयी समिति से मंजूरी मिल चुकी थी। एचएएल का वार्षिक कारोबार 28,162 करोड़ है और वित्तीय वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 7595 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है।यह देश के रक्षा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण कंपनी है।
महारत्न स्टेटस मिलने का फायदा ?
हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के पास अब और अधिक स्वतंत्रता होगी। रणनीतिक तौर पर और छूट मिलेगी। कंपनी अब 5000 करोड़ रुपये या फिर नेट वर्थ का 15 प्रतिशत बिना सरकार के अप्रूवल के सिंगल प्रोजेक्ट में निवेश कर सकती है। अन्य महारत्न कंपनियों की तरह अब एचएएल को भी घरेलू और इंटनेशनल मार्केट में मर्जर, अधिग्रहण और रणनीतिक निवेश की छूट मिलेगी।
देश में किन कंपनियों को मिल चुका है महारत्न का दर्जा
1- एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC)
2- ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ONGC)
3- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL)
4- भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)
5- इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (IOCL)
6- हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (HPCL)
7- कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)
8- गेल इंडिया लिमिटेड
9- भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (BPCL)
10- पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
11- REC Ltd
12- ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL)
13- पावर फाइनेंस कारपोरेशन (PFC)
14- हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) 【तस्वीर साभार】




