रांची :- एनसीएल और एसईसीएल इंटक में चल रहा विवाद आज इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीवा रेड्डी के दरबार में पहुंचा।इंटक के कोल फेडरेशन राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष व विधायक कुमार जयमंगल सिंह के नेतृत्व में एनसीएल से ओपी मालवीय और एसईसीएल से गोपाल नारायण सिंह पहुंचे।दोनों कम्पनियों में इंटक यूनियन में चल रहे विवाद पर बात हुई।बातचीत का परिणाम क्या निकला यह पता नहीं चल सका।बताते चलें कि 19 जून 2024 को एनसीएल आरसीएसएस में लाल पुष्पराज सिंह महामंत्री बन गए।ट्रेड यूनियन रजिस्टार से मान्यता मिली।विरोध में बीरेंद्र सिंह बिष्ट अदालत गए।जहाँ मामले की सुनवाई चल रही है।इधर एनसीएल प्रबंधन ने लाल पुष्पराज सिंह को आईआर में शामिल कर लिया।एसईसीएल में पीके राय एवं गोपाल नारायण सिंह के बीच विवाद का मामला हाई कोर्ट में चल रहा था।हाल में ही हाई कोर्ट ने पीके राय के पक्ष में फैसला दिया।दोनों संगठनों से जुड़े सूत्र कुछ भी कहने से बच रहे हैं।केवल ये कह रहे हैं कि कुमार जयमंगल सिंह विधायकी का चुनाव जीतने के बाद सौजन्य भेंट करने गए हैं तो साथ में ये लोग भी गए हैं।लेकिन मामला केवल सौजन्य भेंट नहीं है।





