रांची : सीएमपीएफओ के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (बीओटी) की आज दिल्ली में हुई184 वीं हुई बैठक में कुछ खास नहीं हुआ।बैठक की अध्यक्षता बीओटी अध्यक्ष सह कोल सचिव विक्रम देव दत्त ने किया।जबकि इस बैठक में कमिश्नर सीएमपीएफओ विजय कुमार मिश्रा, एडिशनल सेक्रेटरी रुपिंदर बरार,एडिशनल सेक्रेटरी सह वित्तीय सलाहकार निरुपमा कोटरू, डीडीजी संतोष, डीडी रामनन्दन(सीटू),राकेश कुमार(एचएमएस),केएल रेड्डी,आशीष मूर्ति(बीएमएस),डीएन सिंह(सीएमओएआई) आदि उपस्थित थे।
बताते हैं कि बीएमएस के केएल रेड्डी ने इन्वेस्टमेंट सब कमेटी में आशीष मूर्ति को शामिल करने के लिए कोल मंत्री को पत्र लिखा था।मंत्री ने उक्त पत्र को कोल सचिव को भेज दिया।कोल सचिव ने पत्र को बीओटी में भेज दिया।आज की बैठक में इस पर चर्चा हुई।एटक के रमेंद्र कुमार ने कहा इन्वेस्टमेंट सब कमेटी में एचएमएस के राकेश कुमार हैं,इस कमेटी के सदस्यों का कार्यकाल क्या है? इस पर कहा गया कि कार्यकाल तय नहीं है।सीटू के डीडी रामनन्दन ने कहा कि इन्वेस्टमेंट सब कमेटी में सभी यूनियनों के प्रतिनिधि रहेंगे।इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन पायी।बैठक में फंड मैनेजर के रूप पर एसबीआई और यूटीआई के चयन पर मुहर लगी।दोनों फंड मैनेजर 50 -50 प्रतिशत निवेश करेंगे।आज की बैठक में यूपीएस और एनपीएस पर भी चर्चा हुई।एक जानकर के मुताबिक बीएमएस के श्री रेड्डी ने डीएचएफएल में डूबे 727.67 करोड़ के मुद्दे नहीं उठाए।उनका जोर आशीष मूर्ति को इन्वेस्टमेंट सब कमेटी में शामिल करवाना था,जिसमें सफलता नहीं मिली।उनकी प्रमुखता डीएचएफएल नहीं इन्वेस्टमेंट सब कमेटी में श्री मूर्ति को शामिल कराना था।



