नागपुर :- सीएमपीएफओ समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को नागपुर में आयुक्त वीके मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नागपुर एवं छिंदवाड़ा रीजनल ऑफिस से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक की जानकारी देते हुए बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के सदस्य एवं एचएमएस नेता राकेश कुमार ने बताया कि डब्ल्यूसीएल में कंपनी स्तरीय समन्वय मीटिंग एवं पेंशन अदालत आयोजन करने पर आयुक्त ने सहमति जतायी।न्यूनतम एक हजार पेंशन भुगतान की अधिसूचना मार्च 2024 में जारी हो चुका है।परन्तु अभी भी बहुत लोगों को एक हजार पेंशन का भुगतान नहीं हो रहा है।प्रबंधन ने बताया कि जानकारी नॉडल बैंक को भेज दिया गया है।बहुत जल्द एक हजार पेंशन भुगतान शुरू हो जाएगा।बैठक में डब्ल्यूसीएल प्रबंधन ने बताया कि रिवाइज्ड पीपीओ जारी करने के लिए 13320 आवेदन सीएमपीएफओ को दिए गए थे।परन्तु अभी तक सीएमपीएफओ के नागपुर रीजनल ऑफिस से 2477 एवं छिंदवाड़ा रीजनल ऑफिस से 649 रिवाइज्ड पीपीओ जारी किए गए हैं।इस पर आयुक्त ने इस पर तेजी लाने एवं नॉडल बैंक को कॉपी देने सदस्यों को ईमेल आईडी पर एवं जिनका ईमेल आईडी नहीं है उन्हें डाक से भेजने का निर्देश दिया।ऑनलाइन के बारे सी डेक के अधिकारियों ने प्रस्तुति दी और आश्वासन दिया कि पहला चरण पूरा हो गया है और दूसरा चरण भी बहुत जल्द पूरा हो जाएगा।
बैठक में सीटू नेता डीडी रामनन्दन,बीएमएस के आशीष मूर्ति, एडिशनल कमिश्नर एसके सिन्हा, रीजनल कमिश्नर समेत डब्ल्यूसीएल के अधिकारी भी उपस्थित थे।



