धनबाद:- कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड की 61वीं बैठक आज कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में संपन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता सीआईएल चेयरमैन पीएम प्रसाद ने किया।बैठक में खदानों में सुरक्षा के प्रमुख पहल पर विचार विमर्श हुआ।खान सुरक्षा मानकों को और बेहतर बेहतर बनाने के लिए भविष्य का रोड मैप की रूपरेखा तय किया गया बैठक में डीजीएमएस के डीजी उज्ज्वल ताह, सीआईएल के निदेशक तकनीक अच्युत घटक,निदेशक एचआर विनय रंजन( वर्चुअल),सभी कंपनियों के सीएमडी,ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि, डीजीएमएस के वरीय पदाधिकारी शामिल थे।




