रांची : कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पीएम प्रसाद ने सोमवार को कहा कि कंपनी को वित्तीय वर्ष 2024 – 25 में 788 मिलियन टन (एमटी) उत्पादन और 765 मीट्रिक टन डिस्पैच की उम्मीद है।प्रारंभिक उत्पादन लक्ष्य 838 मीट्रिक टन था, जिसे जनवरी में संशोधित कर 806-810 मीट्रिक टन कर दिया गया।
जबकि वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 773.65 मीट्रिक टन उत्पादन किया था।पीएसयू वाच के एक रिपोर्ट के मुताबिक श्री प्रसाद सोमवार को टाटा स्टील लिमिटेड और सेल के संयुक्त उद्यम एमजंक्शन द्वारा आयोजित भारतीय कोयला बाजार सम्मेलन में बोलते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान अनुमानों के आधार पर, इस वर्ष उत्पादन और उठाव दोनों में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है, जबकि पिछले वर्ष क्रमशः 10 प्रतिशत और 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में कोयले की कोई कमी नहीं है और बिजली संयंत्रों में 51 मिलियन टन का स्टॉक है।नवीनतम आकड़ो के अनुसार, खदान में कोयले का स्टॉक भी 80 मिलियन टन से अधिक है। श्री प्रसाद ने भूमिगत खदानों को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कंपनी वार उत्पादन(अप्रैल 24 से फरवरी 25 तक)
कंपनी लक्ष्य उत्पादन
ईसीएल 54.00 45.19
बीसीसीएल 45.00 36.30
सीसीएल 100.00 76.21
एनसीएल 139.00 128.49
डब्ल्यूसीएल 69.00 60.63
एसईसीएल 206.00 147.23
एमसीएल 225.00 202.93
*उत्पादन मिलियन टन(एमटी) में



