धनबाद :- कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा वित्त वर्ष 2024 – 25 में निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं किए जाने की संभावना अधिक है।संभावना जतायी जा रही है कि सीआईएल द्वारा 2024 – 25 में 806 – 810 एमटी उत्पादन करने की उम्मीद है जबकि लक्ष्य 838 एमटी निर्धारित है।सीआईएल के सीएमडी पीएम प्रसाद ने चालू वित्तीय वर्ष में 4.5 % वृद्धि की उम्मीद जताई है।जबकि 2023 – 24 में वृद्धि 2.2 % के साथ 773.64 एमटी उत्पादन किया था।सीआईएल चेयरमैन पीएम प्रसाद ने एशियाई खनन कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि एमसीएल,एनसीएल,डब्ल्यूसीएल उत्पादन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।जबकि एसईसीएल के कुछ बड़े प्रोजेक्ट उत्पादन में पिछड़ रही हैं,और हो सकता है कि ये प्रोजेक्ट अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएं।उन्होंने कहा ईसीएल द्वारा लक्ष्य हासिल करने की पूरी संभावना है।इन सबके बावजूद ” सीआईएल उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है ” ।कोयले के मांग और कमी के बारे में उन्होंने कहा कि यह अस्थायी है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के लिए 900 एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया है।2027 तक एक बिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य बरकरार है।(बिजनेस स्टैंडर्ड से इनपुट के साथ)





