रांची :- भारतीय मजदूर संघ की यूनियन सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने विधायक अनूप सिंह के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू – इंटक) में बड़ी सेंधमारी करते हुए बड़ा झटका दिया है।सीकेएस के सीसीएल मुख्यालय शाखा सचिव अनूप सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संघ द्वारा आयोजित बैठक सह मिलन कार्यक्रम में आरसीएमयू के मुख्यालय शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में संघ की सदस्यता ग्रहण किया।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कार्यक्रम में बीएमएस के प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार , प्रदेश महामंत्री व सीसीएल सीकेएस के महामंत्री राजीव रंजन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।सीकेएस के मुख्यालय शाखा सचिव अनूप सिंह द्वारा सभी को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।जबकि कार्यसमिति सदस्य किरण कुमारी द्वारा महिलाओं को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।सीसीएल सीकेएस के शाखा सचिव अनुप सिंह ने कहा कि संघ के रीति – नीति से प्रभावित होकर आरसीएमयू के मुख्यालय शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष शुभाशीष चटर्जी,संजय कुमार,अर्चना कुमारी, ललित खलको ,आरती कुमारी मिंज,सरस्वती कुमारी,शांति चौधरी, कमलेन्दु सिन्हा, अरुण केसरी,राजेश तिर्की,विकास कुमार, बसंत उरांव,शशि,तिर्की,कंचन सिंह समेत सैकड़ों कर्मियों ने संघ की सदस्यता ग्रहण किया।




