Coal News Network
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad
No Result
View All Result
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad
No Result
View All Result
Coal News Network
No Result
View All Result
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad
Home Uncategorized

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: बीसीसीएल क्लर्क और सीएमपीएफओ डीलिंग क्लर्क 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

by Coal News Network
June 18, 2025
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

सोशल मीडिया से इनपुट के साथ

धनबाद :- सीबीआई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के एक लिपिक समेत 3 कर्मचारी और कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (सीएमपीएफओ) के एक डीलिंग क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई धनबाद जिले के बस्ताकोला कोलियरी क्षेत्र में की गई।

सूत्रों के अनुसार, एक सेवानिवृत्त कर्मचारी, जो अपनी सेवानिवृत्ति निधि की निकासी के लिए लंबे समय से बीसीसीएल कार्यालय के चक्कर काट रहा था, उससे बीसीसीएल के लिपिक धीरज निषाद द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर पीड़ित ने सीबीआई से शिकायत दर्ज कराई।

सीबीआई ने शिकायत की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला सत्य पाए जाने के बाद एक सूक्ष्म रणनीति के तहत जाल बिछाया गया।

सूत्रों की माने तो धनसार स्थित एक होटल से 4 लोगों की गिरफ्तार की गई है, जिसमें दो आरोपी थे, उनके साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद थे, जिन्हें गिरफ्तार कर पूछ ताछ की जा रही है.

इस अभियान के तहत बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय में छापेमारी की गई, जहां क्लर्क धीरज निषाद और सीएमपीएफओ के डीलिंग क्लर्क विष्णु प्रसाद गुप्ता को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीबीआई एसपी ने की पुष्टि

सीबीआई के अधीक्षक पी के झा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की सख्त नीति और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संभावित दोषियों की भी पहचान की जा रही है।

इस घटना ने यह स्पष्ट किया है कि कई सेवानिवृत्त कर्मचारी आज भी अपनी वैध बकाया राशियों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

Previous Post

सरकार लागू करने जा रही है वन नेशन टाइम

Next Post

इनसाइड स्टोरी

Next Post
इनसाइड स्टोरी

इनसाइड स्टोरी

वेकोलि : एटक को झटका,5 दर्जन बीएमएस में शामिल

वेकोलि : एटक को झटका,5 दर्जन बीएमएस में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच का महत्वपूर्ण आदेश: क्वार्टर खाली नहीं करने पर ग्रेच्युटी से होगी पेनल रेंट की कटौती

हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच का महत्वपूर्ण आदेश: क्वार्टर खाली नहीं करने पर ग्रेच्युटी से होगी पेनल रेंट की कटौती

June 14, 2026
लेबर कोड लागू करने के लिए सरकार ….

लेबर कोड लागू करने के लिए सरकार ….

June 12, 2026

लेबर कोड : 20% वोट शर्त में छूट की मांग, 12वें जेबीबीसीआई गठन पर भी बढ़ी अनिश्चितता !

June 12, 2026

लेबर कोड :सीआईएल का आईआर में रहने के लिए फेडरेशनों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

June 2, 2026
सीआईएल ने लेबर कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए

सीआईएल ने लेबर कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए

May 19, 2026
Coal News Network

© 2024 Coal News Network.

Navigate Site

  • Jharkahnd
  • National News
  • Home
  • Privacy-Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad

© 2024 Coal News Network.