धनबाद :- सोमवार 9 दिसंबर 2024 को रायपुर में स्टैंर्डडराइजेशन कमेटी(एससी) और सीपीआरएमएस-एनइ के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (बीओटी)की बैठक है।बैठक में शरीक होने के लिए अधिकारियों – नेताओं का रायपुर पहुँचना शुरू हो गया है।बीओटी की बैठक 9 बजे से एवं एससी की बैठक 3 बजे से निर्धारित है।कोयला मजदूरों की निगाहें इन दोनों महत्वपूर्ण कमेटियों के बैठक पर लगी है।
अधिकृत सूत्रों के मुताबिक एससी की बैठक में रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट होल्डरों का मामला प्रमुखता से यूनियन नेताओं द्वारा उठाए जाने की संभावना है।वहीं बीओटी की बैठक पर सेवानिवृत्त कोयला कर्मचारियों की नजर हैं।सेवानिवृत्त कोयला कर्मचारियों की उम्मीद है कि ईलाज की रकम की सीमा बढ़ेगी।हालांकि स्कीम के फंड की स्थिति को देखते हुए फिलहाल इसमें कोई बदलाव होने की संभावना नहीं दिखती।फंड की स्थिति को मजबूत करने के लिए एसईसीएल के सीएमडी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित हुई थी।जिसकी दो बैठक हुई।कमेटी ने स्कीम को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोल इंडिया को एक मुश्त रकम देने की सिफारिश किया है।





