धनबाद:- बीसीसीएल प्रबंधन 13 दिन के वेतन भुगतान के मुद्दे पर यूनियनों को कमेटी – कमेटी की भूल भुलैया में घुमा रहा है।2023 में भी 3 अधिकारियों की एक गठित किया था।कमेटी ने रिपोर्ट भी जमा किया।वो रिपोर्ट बीसीसीएल मुख्यालय के किसी गलियारों में गुम हो गयी।इधर 19 मार्च को बीसीसीएल प्रबंधन ने अधिकारियों और यूनियन नेताओं की एक दिवपक्षीय समिति का गठन किया है।कमेटी को पूरे तथ्यों की जांच कर 3 सप्ताह में अपनी संस्तुति प्रबंधन को सुपुर्द करना है।उल्लेखनीय है कि फरवरी 2022 में बीसीसीएल कर्मियों को 13 दिन का वेतन भुगतान नहीं हुआ था।तब इसका कारण एसएपी (सैप) सिस्टम का लागू होना बताया गया था।इसको लेकर जनता मजदूर संघ ने आंदोलन भी किया था।संघ को प्रबंधन ने भुगतान के लिए आश्वस्त भी किया था।इधर बीते महीने बीएमएस ने भी इस मुद्दे पर धरना दिया था।अहम सवाल है कि क्या 13 दिन का भुगतान होगा ?



