रांची :- बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ(डीसीकेएस) के महामंत्री के आग्रह पर 25 लोगों को बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस में वन टाइम छूट दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है।सूत्र बताते हैं कि इस मामले की शिकायत केंद्रीय कोयला मंत्री,कोयला सचिव,सीवीसी,चैयरमैन कोल इंडिया से किया गया है।जानकारी के मुताबिक 7 फरवरी को बीसीसीएल के विभागाध्यक्ष (औ. स) ने कई पत्र जारी किए।जिसमें लिखा कि डीसीकेएस के महामंत्री के अनुरोध पर निम्न व्यक्तियों को बॉयोमैट्रिक उपस्थिति दोनों समय(इन और आउट) दर्ज करने में छूट दी जाती है।इन पत्र के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बवाल मच गया।8 फरवरी को प्रबंधन ने शुद्धिकरण पत्र जारी करते हुए कहा कि टाइपिंग मिस्टेक के कारण इन एंड आउट लिखा गया।वस्तुत बॉयोमैट्रिक उपस्थिति में वन टाइम का छूट दिया जाता है।ये बवाल सोशल मीडिया में थमने का नाम नहीं ले रहा है।सूत्र बताते हैं कि कई संगठनों एवं कइयों ने व्यक्तिगत रूप से कोयला मंत्री को शिकायत पत्र देते हुए लिखा है कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा बॉयोमैट्रिक उपस्थिति के एसओपी का खुलेआम उल्लंघन किया गया है।इसके तहत सैकड़ो लोगों को वन टाइम का छूट प्रदान किया है।इसकी जांच करने की मांग की गयी है।




