Coal News Network
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad
No Result
View All Result
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad
No Result
View All Result
Coal News Network
No Result
View All Result
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad
Home BCCL

बीसीसीएल :- सीआईएसएफ ने नहीं करने दिया धरना,पुतला दहन

by Coal News Network
March 3, 2025
0
Share on WhatsAppShare on FacebookShare on Twitter

धनबाद :- बीसीसीएल प्रबंधन ने आज अपना रौद्र रूप दिखाया। धरना – प्रदर्शन करने पहुंचे सेवनिवृतों के पंडाल को सीआईएसएफ ने उखाड़ दिया।सेवानिवृत्त आग्रह करते रहे गए लेकिन सीआईएसएफ के जवान नहीं माने।सेवनिवृतों के अनुसार ये सब बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक के इशारे पर हुआ। एक यूनियन के कार्यकर्ता पुतला दहन करने पहुंचे ,सीआईएसएफ जवानों ने उनसे पुतला छीन लिया।दोनों संगठनों ने बीसीसीएल के डीपी पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ के सदस्य अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अपनी मांगों को लेकर धरना पहुंचे।धरना स्थल पर वक्ता सम्बोधन कर ही रहे थे कि भारी संख्या में सीआईएसएफ के जवान पहुंचे और धरना स्थल पर लगे पोस्टर बैनर को खोल दिया।संघ को बीच में ही धरना समाप्त करना पड़ा। संघ के बीसीसीएल जोन के महामंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन ने सेवनिवृतों के साथ तानाशाही का रुख अपनाते हुए संवैधानिक अधिकारों का हनन किया है।जबकि हमने आंदोलन की सूचना 15 फरवरी को ही रिसीव कराया था।
अग्रगामी झारखंड कोलिएरी मजदूर यूनियन ने 3 मार्च को बीसीसीएल के सीएमडी,डीपी एवं बरोरा एरिया के जीएम का पुतला दहन का एलान करते हुए प्रबंधन को सूचना दिया था।जब यूनियन के कार्यकर्ता पुतला दहन करने पहुचें तो सीआईएसएफ के जवान पहुंचे और पुतला छीन लिए।यूनियन के बीसीसीएल रीजनल सचिव महेश कुमार ने कहा कि जितनी मुस्तैदी सीआइसीएफ ने पुतला दहन रोकने में दिखाया,उतना अगर कोयला चोरी रोकने में दिखाता तो बीसीसीएल का भला होता।उन्होंने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन की इस कायरतापूर्ण कार्रवाई से साबित हो गया कि इनलोगों की मंशा चोरी और करप्शन रोकना नहीं बल्कि करप्ट लोगों बचाना है।इसके विरोध में हम और उग्र आंदोलन करेंगे।

Previous Post

एनसीएल :- मोरवा टाउनशिप स्थानांतरण पर 24 हजार करोड़ खर्च होंगे,पोर्टल लांच

Next Post

आईआरसीटीसी,आईआरएफसी को मिला 25 वें और 26 वें नवरत्न पीएसयू का दर्जा

Next Post
आईआरसीटीसी,आईआरएफसी को मिला 25 वें और 26 वें नवरत्न पीएसयू का दर्जा

आईआरसीटीसी,आईआरएफसी को मिला 25 वें और 26 वें नवरत्न पीएसयू का दर्जा

सीआईएल मुख्यालय में कोल मंत्री ने किया समीक्षात्मक बैठक

सीआईएल मुख्यालय में कोल मंत्री ने किया समीक्षात्मक बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच का महत्वपूर्ण आदेश: क्वार्टर खाली नहीं करने पर ग्रेच्युटी से होगी पेनल रेंट की कटौती

हाईकोर्ट के डिवीजन बेंच का महत्वपूर्ण आदेश: क्वार्टर खाली नहीं करने पर ग्रेच्युटी से होगी पेनल रेंट की कटौती

June 14, 2026
लेबर कोड लागू करने के लिए सरकार ….

लेबर कोड लागू करने के लिए सरकार ….

June 12, 2026

लेबर कोड : 20% वोट शर्त में छूट की मांग, 12वें जेबीबीसीआई गठन पर भी बढ़ी अनिश्चितता !

June 12, 2026

लेबर कोड :सीआईएल का आईआर में रहने के लिए फेडरेशनों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

June 2, 2026
सीआईएल ने लेबर कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए

सीआईएल ने लेबर कोड लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए

May 19, 2026
Coal News Network

© 2024 Coal News Network.

Navigate Site

  • Jharkahnd
  • National News
  • Home
  • Privacy-Policy

Follow Us

No Result
View All Result
  • Coal india
  • Coal News
  • BCCL
  • CCL
  • CMPFO
  • ECL
  • MCL
  • NCL
  • NTPC
  • PSU
  • Trade Union
  • WCL Nagpur
  • Dhanbad

© 2024 Coal News Network.