धनबाद : मनोज कुमार अग्रवाल ने बीसीसीएल के 33 वें सीएमडी के रूप में आज पदभार ग्रहण किया।वे जनवरी 2025 से बीसीसीएल में ही निदेशक तकनीक के पद पर सेवा दे रहे थे।इससे पूर्व वे सीसीएल के ढोरी एरिया में जीएम थे,जहां से उनका तबादला एनसीएल हुआ।एनसीएल में वे खड़िया के जीएम बने।जब खड़िया के जीएम थे,तब ही उनका चयन बीसीसीएल के निदेशक तकनीक के पद पर हुआ था।
चुनौती :- इनके पुर्वर्ती सीएमडी समीरन दत्ता का कार्यकाल करप्शन को लेकर खासे चर्चित रहा है।रिटायर होने के पूर्व श्री दत्ता समेत कई बड़े अधिकारियों को चार्जशीट हुआ।जिस कारण श्री दत्ता एवं बीसीसीएल के ही निदेशक वित्त के ग्रेच्युटी भुगतान पर रोक लग गया है।श्री अग्रवाल के समक्ष प्रमुख चुनौती होगी कंपनी पर लगे करप्शन के दाग को मिटाना।इसमें कहाँ तक सफल होते हैं ये आने वाला बताएगा।दुसरी चुनौती है कंपनी के गिरते उत्पादन में सुधार।वर्ष 2024 – 25 में बीसीसीएल अपने लक्ष्य हासिल करने में असफल रहा था।इस चालू वित्तीय वर्ष के पांच महीने में कंपनी के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गयी है।




