रांची : सीसीएल के पिपरवार एरिया के सरप्लस शोवेल, डम्फर और ड्रिल ऑपरेटरों का अन्य क्षेत्रों में तबादला होगा।अशोक ओसीपी के प्रबंधक ने इस बारे में 13 जून को आवश्यक सूचना जारी किया है।जारी सूचना में कहा गया है कि श्रम शक्ति बजट 2025 – 26 के अनुसार अशोक ओसीपी के दोनों इकाइयों में 15 शोवेल ऑपरेटर,37 डंफर ऑपरेटर और 12 ड्रिल ऑपरेटर सरप्लस है।प्रबंधन ने सभी सरप्लस ऑपरेटरों से 16 जून तक अन्य किसी तीन क्षेत्र का विकल्प देने को कहा गया है ताकि उन तीन क्षेत्र में से किसी एक क्षेत्र में तबादला किया जा सके।विकल्प नहीं देने पर प्रबंधन अपने जरूरत के हिसाब से जरूरत मंद क्षेत्र में तबादला करेगी।प्रबंधन के इस पत्र से सरप्लस कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।



